संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित जोनल लेवल ताइक्वांडो एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ताइक्वांडो जोनल प्रतियोगिता का आयोजन विलसोनिया कॉलेज, मुरादाबाद में किया गया, जिसमें सीपी विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
फोटो परिचय जोनल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
वहीं दूसरी ओर खो-खो जोनल प्रतियोगिता सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, चंदौसी में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की अंडर 17 एवं अंडर 19 गर्ल्स टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर19 गर्ल्स टीम ने पूरे जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया
ताइक्वांडो टीम का मार्गदर्शन प्रशिक्षक आदित्य राठौर द्वारा किया गया, जबकि खो-खो टीम का नेतृत्व व्यायाम शिक्षिका पल्लवी मिश्रा ने किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बाजपेई ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

