Breaking
1 Sep 2026, Tue

दाल-रोटी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार,हड़कंप।

संवाददाता समाचार टाउन

-कंपिल थाना क्षेत्र के हमीरपुर काजी गांव की घटना, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 कायमगंज संवाददाता थाना क्षेत्र के हमीरपुर काजी में गुरुवार रात भोजन करने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों की शुक्रवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई। फ़ूड पॉइज़निंग के कारण पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों को अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार हुआ।

हमीरपुर काजी गांव निवासी प्रवेश चंद्र के परिवार ने गुरुवार शाम को दाल और रोटी खाई थी। भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए। शुक्रवार की सुबह अचानक परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर सात लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पीड़ित प्रवेश चंद्र ने बताया कि फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार होने वालों में उनकी पत्नी शकुंतला के अलावा उनकी चार बेटियां 20 वर्षीय गंगोत्री, 16 वर्षीय डोली, वर्षीय 14 कनिष्का और 10 वर्षीय अंजलि शामिल हैं। वहीं, प्रवेश चंद्र के परिवार के मनोज कुमार की दो बेटियां 12 वर्ष अन्नू और 10 वर्ष दिव्या भी शामिल है। शुक्रवार शाम सभी को अस्पताल लाया गया। गांव में एक साथ सात लोगों के फूड पॉइज़निंग का शिकार होने की खबर से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया। अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!