संवाददाता समाचार टाउन
आज रात में श्री श्याम कमेटी के द्वारा रेलवे रोड संगम गारमेंट्स वाली गली में माता रानी का भव्य विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट की पूरी टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे
जिसमें ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी,प्रबंधक संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, उपाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, सदस्य दीपक शाक्य ,विपन कोहली, की उपस्थिति रही।
इससे पहले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, अतुल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य,महिला अध्यक्ष रश्मि दुबे,ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे आसिफ मंसूरी आदि का श्री श्याम कमेटी के द्वारा सभी का ढोल नगाड़ों व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
फोटो परिचय व्यापार मंडल व ट्रस्ट के लोग मौजूद
तथा सभी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।माता रानी का बहुत ही भव्य दरबार सजाया गया जिसमें बाहर से आए कलाकारों गोल्डी शुक्ला कानपुर, अंशू गोस्वामी ग्रेटर नोएडा, शिवानी गोला,के द्वारा पूरी रात भजन कीर्तन कर मां को रिझाया विराट रूप में हनुमान जी झांकी, रामदरवार झांकी, राधा कृष्ण की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया सारी रात तालियों की गड़गड़ाहट से जागरण पांडाल गूंजता रहा।
जिसमें हजारों भक्तजनों ने मां के दरबार में माथा टेका श्री श्याम जागरण कमेटी टीम के द्वारा सभी भक्तजनों के लिए बहुत सुंदर व्यवस्था की गई।
जागरण कमेटी टीम के सदस्य रूपलाल वर्मा, विनोद श्री वास्तव, राकेश वर्मा, बंटी श्रीवास्तव, संगम शाक्य, धर्मेन्द्र श्री वास्तव, विपिन कोहली, कृष्णा श्रीवास्तव, रोहित, मोहित दुबे, मनोज कौशल, विकास लाड़ला, अजीतश्रीवास्तव,सुधीर, गुरुदेव, रजत श्री वास्तव अमितश्रीवास्तव,प्रमोद यादव, उमेश श्रीवास्तव आदि सभी सदस्यों का बढ़चढ़ सहयोग रहा।
जागरण के दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन हीरो एजेंसी के पास होगा।

