Breaking
17 Oct 2026, Sat

नर्सिंग होम के पास विवाद में डॉक्टर पर हमला, सिर फोड़ा मुकदमा दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

-गाली-गलौज रोकने पर ईंट-पत्थर व लाठी से हमला, जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के गढ़ी नूर खां बाईपास रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास गली में हुए विवाद में हमलावरों ने एक डॉक्टर पर हमला कर सिर फोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शमशाबाद कुईयांखेड़ा गांव निवासी डा. चंद्रमौली गंगवार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे गढ़ी नूर खां निवासी सैफी व जमील पेंटर के दो पुत्र आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घायल के अनुसार हमले में उनके सिर में खुली चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल डॉक्टर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!