Breaking
17 Jul 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:मंदिर जीर्णोद्धार की रंजिश में हमलावरों ने एक युवक पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर के मोहल्ला सधबाड़ा निवासी शैलेंद्र कुमार ने मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी निवासी रिंकू व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में बताया कि 23 मई की सुबह वह अपनी दुकान के पीछे गाय को रोटी खिला रहे थे। इसी दौरान मंदिर जीर्णोद्धार की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनका दायां हाथ टूट गया और गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!