Breaking
16 Jul 2026, Thu

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतत्व में दर्जनों किसान नेता शुक्रवार को तहसील पहुंचा। जहां नवाबगंज के नगला जोधा निवासी किरनपाल, जयपाल और दिलीप कुमार ने बताया कि मौजा गनीपुर जोगपुर में उनकी करीब पांच बीघा पैतृक जमीन है, जिस पर वह वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। आरोप है कि जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। बीते 10 नवंबर को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर कब्जा हटवाया था।

किसानों ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन की दो बार पैमाइश हो चुकी है, लेकिन अब तक पैमाइश की नकल नहीं दी गई। किसानों ने जमीन विवाद में मारपीट, धमकी और आरोपितों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा और पैमाइश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान किसान नेताओं ने एसडीएम को सम्बंधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार हर्षित कुमार को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!