Breaking
30 May 2026, Sat

वेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला की मौत परिजनों ने काटा हंगामा हुआ समझौता।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद:कादरीगेट स्थित वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत होने पर शुक्रवार शाम परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मधुपुर खुर्द निवासी गुंजन (35) पत्नी शिवम शर्मा का 20 मई को बढ़पुर स्थित एक अस्पताल में प्रसव हुआ था। शुक्रवार को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उनके पति ने उन्हें कादरीगेट स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई।

फोटो परिचय वेदान्त हॉस्पिटल के बाहर का फोटो

महिला के परिजन का आरोप है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद चिकित्सक समय पर देखने नहीं पहुंचे।उनका कहना था कि बार-बार बुलाने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने मरीज तक पहुंचने नहीं दिया और उपचार के नाम पर ऑक्सीजन लगाने के साथ रुपये भी जमा कराए गए। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया। सूचना पर महिला के पति ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझौता करा दिया, इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर चले गए।

डॉ. विपुल अग्रवाल ने बताया कि महिला को सुबह साढ़े पांच बजे हाइ रिस्क कंसेंट के साथ भर्ती किया गया था। शाम को हालत बिगड़ने पर परिजनों को बाहर रेफर करने की सलाह दीन गई थी, लेकिन वे मरीज को परिजन अन्यत्र नहीं ले गए। उन्होंने चिकित्सक के मरीज को न देखने के आरोपों को गलत बताया।इलाज में लापरवाही की बात भी सिरे से खारिज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!