Breaking
18 Aug 2026, Tue

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए कई मोहल्लों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक उपभोक्ता के यहां एसी चलती पाई गई

बुधवार तड़के करीब छह बजे विजिलेंस टीम ने नगर में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही मोहल्लों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और टीम की कार्रवाई देखने लगे। विजिलेंस टीम के जेई राजेश कुमार, विजिलेंस थाना प्रभारी अनुज कुमार तथा कायमगंज के जेई मोहम्मद जावेद खां ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला सधबाड़ा, कुकीखेल और लोहाई रोड क्षेत्र में करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की।

जांच के दौरान मोहल्ला सधबाड़ा निवासी आबिद खां के यहां एसी संचालित मिलता पाया गया। जेई के अनुसार संबंधित बिजली कनेक्शन उनकी पत्नी के नाम पर है। मामले में नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जेई मोहम्मद जावेद खां ने बताया कि अभियान के दौरान अन्य सभी स्थानों पर जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!