Breaking
18 Jul 2026, Sat

एसपी आरती सिंह का कड़ा रुख मोहम्मदाबाद और कायमगंज में नए कोतवाली प्रभारियों की तैनाती।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोतवाली मोहम्मदाबाद से हटाकर अब कायमगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कायमगंज कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को अब मोहम्मदाबाद कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!