Breaking
18 Jul 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

16 वर्षीय किशोर घर से लापता, परिजन परेशान।

कोतवाली क्षेत्र के जिराऊ गांव से एक 16 वर्षीय किशोर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

जिराऊ गांव निवासी विनोद कुमार का 16 वर्षीय पुत्र रचित बुधवार की शाम करीब 5 बजकर 30 बजे परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

काफी खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पिता विनोद कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में महिला हुई गंभीर घायल।

नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी आरती हादसे में गंभीर घायल हो गई। जानकारी पर परिजन मौके ओर पहुंचे और घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हुआ।

महिला ने पिया जहर हालत गंभीर।

कंपिल क्षेत्र के गांव एक निवासी महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर उसने परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजन घबरा गए। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!