Breaking
30 May 2026, Sat

गोशाला में अव्यवस्था व गोवंशों की मौत का वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

-नोडल अधिकारी की तहरीर पर एक नामजद समेत सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

कंपिल/फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पर गोशाला की अव्यवस्थाओं और गोवंश की मौत का कथित वीडियो प्रचलित करने के मामले में एक नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रचलित वीडियो भ्रामक एवं तथ्यों से परे है। जिससे क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

संयुक्त खंड विकास अधिकारी एवं गोशाला के नोडल अधिकारी मनीराम शाक्य द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 29 मई की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रचलित हुआ, जिसमें गोशाला में गोवंशों की मौत और अव्यवस्थाओं के गंभीर आरोप लगाए गए थे। सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल सुल्तानपुर पलनापुर गोशाला पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ अवस्था में पाए गए और परिसर में किसी भी मृत गोवंश के होने की पुष्टि नहीं हुई।तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ लोग गोशाला परिसर के बाहर वीडियो बना रहे थे।

प्रबंधन से जुड़े लोगों द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद उन्होंने वीडियो बनाना जारी रखा। आरोप है कि बाद में वीडियो को करने और विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपए की मांग भी की गई। अधिकारी ने शिकायत में कहा कि इस प्रकार की भ्रामक सामग्री के प्रसारण से आमजन में गलत संदेश गया तथा क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नरेंद्र सोमवंशी सहित सात-आठ अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!