Breaking
1 Jun 2026, Mon

बाईक व लोडर की टक्कर में युवक की मौत के मामले में मिनी लोडर चालक पर केस दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:बरझाला के पास मिनी लोडर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोटो परिचय मृतक युवक का फ़ाइल फोटो 

थाना शमसाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी नितेश शर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई 27 वर्षीय सौरभ शर्मा शनिवार शाम करीब चार बजे कंपिल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि बरझाला के निकट सड़क किनारे बाइक रोककर वह गमछे से मुंह बांध रहा था, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिनी लोडर ने उसे टक्कर मार दी। उसका आरोप है कि मिनी लोडर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

फोटो परिचय घटना स्थल पर राहगीरों के द्वारा पकड़ा गया लोडर

हादसा इतना भीषण था कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसने बताया चालक शराब के नशे में था और वाहन में शराब लदी थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मिनी लोडर संख्या यूपी 70 एमटी 0848 के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!