Breaking
18 Jul 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

भैंसा चोरी के पुराने विवाद में रविवार को एक युवक की हत्या के मामले में 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल की शाम जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, शनि, जौनी, सुनील, सूरज, करन, अर्जुन, शकुन्तला देवी, संजय अग्रवाल उसके भैंसे को जबरन एक मैजिक वाहन में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी।

आरोप है कि इसी रंजिश में 12 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे नामजद आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और जबरन घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने विपिन के भाई राजकुमार और बांकेलाल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उन्हें उठाकर एक गोदाम में ले जाकर बंधक बनाकर फिर से हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से बांकेलाल को मृत अवस्था में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, शनि, जौनी, सुनील, सूरज, करन, अर्जुन, शकुन्तला देवी, पूनम, ममता, जितेन्द्र की पत्नी व संजय अग्रवाल समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनसेट:>

फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच।

बांकेलाल की मौत पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की वही नमूने संकलित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!