संवाददाता समाचार टाउन
उत्तर प्रदेश/फर्रुखाबाद:-समाजवादी पार्टी जिला संगठन फर्रुखाबाद अपने मुखिया के निर्देशों और आदेशों के अनुसार पीडीए आंदोलन को जमीन पर मजबूती से आकर देने की तैयारी कर रहा है, इसी क्रम में आज जिला कार्यालय पर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि आज आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला महासचिव इलियास मंसूरी एवं प्रभारी विधानसभा सदर पवन कठेरिया के प्रयास से बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर पीडीए आंदोलन में शामिल होने हेतु समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पार्टी में प्रमुख रूप से शामिल होने बाले आदर्श सक्सेना, विशाल जाटव, अंशुल कुमार, नीरज कुमार जाटव, राजीव कुमार कठेरिया, रवि शर्मा, नितिन शर्मा, उत्कर्ष कटियार, रजत कठेरिया, प्रभु दयाल कठेरिया, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शाक्य, हरिश्चंद्र दिवाकर, अमित शाक्य, महेंद्र कठेरिया, विशाल कठेरिया, अमित कुमार सक्सेना, श्रीकांत राठौर, रोहित राठौर, सचिन श्रीवास्तव, अमित कुमार, कौशलेंद्र माथुर आदि लोगों ने अपने साथियों के साथ दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए हुंकार भरते हुए कहा कि अबकी बार पीडीए सरकार।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संगठन के पदाधिकारी दिन-रात एक करके पीडीए आंदोलन को मजबूत करने में लगे हुए हैं, और इससे भी बड़ी बात यह है कि समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित तथा अल्पसंख्यक समाज के लोग इस आंदोलन के साथ बड़ी संख्या में बड़ी तेजी के साथ जुड़ते ही चले जा रहे हैं, धीरे-धीरे पीडीए आंदोलन एक सियासी आंधी का रूप ले रहा है और हमें भरोसा है कि पीडीए की इस प्रचण्ड आंधी में 2027 के चुनाव में सत्ताधारी दल का अहंकार हवा में उड़ता हुआ नजर आएगा।
इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी हमारे साथी आज के बाद हमारे समाजवादी परिवार के सदस्य हैं, पार्टी में आप सभी की इज्जत मान सम्मान उतनी ही है जितनी कि हमारी, आप सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन करते हुए बताना चाहता हूं कि आने वाले समय में आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, सत्ता में बैठे हुए मायावी लोगों से हमें लड़ना है और इस लड़ाई को बिना बूथ जीते नहीं जीता जा सकता है, इसलिए आज के बाद सभी लोग सिर्फ एक मिशन पर काम करेंगे मेरा बूथ सबसे मजबूत।
प्रभारी सदर विधानसभा पवन कुमार कठेरिया ने कहा अभी मेहनत का वक्त है हम सभी को मिल-जुलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पीडीए आंदोलन को मजबूत करना है, समाजवादियों के लिए आने वाला समय बहुत ही खुशनुमा होगा हम सभी पीडीए परिवार के लोग पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राजपाल यादव एड0, जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा जुल्फिकार अब्बास जैदी, सभासद मुदस्सिर खां, लियाकत खां, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

