Breaking
28 May 2026, Thu

ईद-उल-अज़हा पर पसमांदा मुस्लिम समाज ने लगाया सेवा शिविर,नमाजियों को वितरित किया ठंडा पानी व कोल्ड्रिंक।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन अवसर पर ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नई ईदगाह के सामने ठंडा पानी एवं कोल्ड्रिंक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नमाज अदा कर लौट रहे हजारों नमाजियों को ठंडा पानी व कोल्ड्रिंक वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया।

फोटो परिचय एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए

जानकारी के अनुसार ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी के नेतृत्व में फर्रुखाबाद जिला कमेटी तथा भारतीय किसान यूनियन (भानू) के नेताओं ने संयुक्त रूप से यह सेवा शिविर लगाया। पुरानी ईदगाह और नई ईदगाह से नमाज अदा कर लौट रहे लोगों ने शिविर पर रुककर पानी एवं कोल्ड्रिंक ग्रहण की और संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो परिचय डॉ शाकिर अली मंसूरी व अन्य लोग शर्बत व कोल्ड ड्रिंक वितरित करते हुए।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है। समाज के जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना ही असली इबादत है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा के कार्यों में आगे रहा है और आगे भी इसी तरह जनसेवा करता रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए किसान नेता विकास अग्निहोत्री, जगपाल सिंह राठौर एवं राजेंद्र सिंह परिहार का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित भी किया गया।

फोटो परिचय मुबारकबाद के लिए खड़े किसान नेता विकास अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारी

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संगठन द्वारा ईद के मौके पर सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विकास अग्निहोत्री, जगपाल सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह परिहार, इदरीश सिद्दीकी, नईम सिद्दीकी, जावेद खान बंगश, इसरात अली सैफी, अदनान शाकिर, मोहम्मद मोहसिन, इमरान मंसूरी, वसीम सलमानी, जीशान कुरैशी, नुसरत अली सैफी, मुजाहिद अंसारी, अशफाक मंसूरी, इस्लाम मंसूरी, उवैस मंसूरी, साजिद बंजारा, रईस इदरीशी, इमरान सिद्दीकी (चांद मियां), सानू मंसूरी, मोहसिन मंसूरी, राशिद अल्वी उर्फ शीबू, डॉ. आरिफ सिद्दीकी, डॉ. इसरार मंसूरी, हाजी फजल मंसूरी एवं डॉ. सबीहुद्दीन अकमल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!