Breaking
13 Apr 2026, Mon

कायमगंज में हुई अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में यहां पर पड़े।

चार लोगों ने पिया जहर, दो की हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग-अलग स्थानों पर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला, कम्पिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक, क्षेत्र के गांव निवासी युवक व नगर से सटे गांव निवासी युवती ने संदिग्ध हालत में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर सभी के परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रीति, युवक व युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

युवक को जहरीले कीड़े ने काटा,हालत गंभीर।

कायमगंज:क्षेत्र के गांव रमापुर दवीर निवासी आलोक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

मासूम जली हालत गंभीर।

कायमगंज:क्षेत्र के गांव सैथरा निवासी रोहित सिंह की साढे तीन वर्षीय पुत्री कामाक्षी घर पर गंभीर जल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और उसे सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

हादसों में दो घायल एक ही हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग अलग स्थानों पर कम्पिल क्षेत्र के गांव राशीदाबाद तिवारियान निवासी इरशाद व राजस्थान के मेहावली दाढ़ी पठान यायपुर निवासी राकेश घायल हो गए। आसपास के लोगों का 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

ऊंचाई से गिरकर मासूम गंभीर घायल।

कायमगंज:नगर के मंडी समिति निवासी रवि कुमार की 6 वर्षीय पुत्री आरोही ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गई। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!