Breaking
17 Oct 2026, Sat

ईरिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने रुपये गायब होने का लगाया आरोप।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कंपिल क्षेत्र के नगला फुलू गांव निवासी कल्याण सिंह यादव का 30 वर्षीय पुत्र राहुल यादव गुरुवार को बाइक से कायमगंज तंबाकू का पेमेंट लेने आया था। जब वह वापस जा रहा था। तभी मेदपुर के पास ईरिक्शा चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची।

जहां गंभीर घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पिता कल्याण सिंह ने बताया की उसने पुत्र को 5 बजे फोन किया था, तो उसने बताया वह 357000 रुपये लेकर आ रहा है। लेकिन उसके पास रुपए नहीं मिले। उन्होंने बताया थाना कंपिल पुलिस ने ईरिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

युवक की मौत पर उसकी मां विमला देवी, पत्नी आराधना समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। मृतक के एक पांच माह की पुत्री है। राहुल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। कंपिल के दरोगा हरीश यादव ने बताया दुर्घटना हुई है। रुपए को लेकर जानकारी नहीं है।जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!