Breaking
13 Jul 2026, Mon

25 हजार का इनामिया की पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली किया गिरफ्तार।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त चंदा उर्फ चाँद मियां को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया।गंभीर हालत के कारण उसे लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गए औजारों की बरामदगी के लिए मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा के रास्ते के समीप जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा में बरामदगी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध तमचा 315 बोर से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।पुलिस टीम ने काफी समझाने की कोशिश की पर न मानने पर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर गोली लग गई।

घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध 315 बोर का तमंचा,1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस,1 बांका और 1 छुरी (घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल) बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कायमगंज क्षेत्र के कटरा रहमत खा एक केले के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना हुई थी।जिस पर कायमगंज पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया था।

इसी प्रकरण में 3 अभियुक्तों को पहले ही पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।इसी मामले में 25 हजार के इनामी अभियुक्त चंदा उर्फ चाँद मियां को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।तभी वहां उसके द्वारा छिपाए गए औजारों में उसके द्वारा अवैध असलहा भी छिपाया हुआ था जिसे उसने निकालकर पुलिस पार्टी पर तान दिया। पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद वह नहीं माना और भागते हुए पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हो गया।घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।अभियुक्त चांद मियां का पहले से आपराधिक इतिहास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!