Breaking
16 Apr 2026, Thu

कूड़ा साफ करने के मामूली विवाद में हमलावरों ने महिला के साथ की मारपीट जान से मारने की दी धमकी।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में कूड़ा साफ करने के मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने एक महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

प्रेमनगर गांव निवासी शिप्रा गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस के रहने वाले नरेंद्र शर्मा, अविरल शर्मा, प्रेमपाल और जितेंद्र कुमार ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने रास्ते में पड़े कूड़े को साफ करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब यह कहकर कूड़ा साफ करने से मना कर दिया कि यह गंदगी उसने नहीं फैलाई है, तो आरोपी आगबबूला हो गए।

चारों ने मिलकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता अपने भाई विजय सिंह के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!