Breaking
2 Jun 2026, Tue

कायमगंज क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन ल

बुजुर्ग को लगा करंट हालत गंभीर।

कम्पिल क्षेत्र के हरकरनपुर गांव निवासी बुजुर्ग किशन लाल को घर पर जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह चीख पड़े और अचेत हो गये। यह देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां उनका इलाज हुआ।

 

युवक को जहरीले कीड़े ने काटा हालत गंभीर।

कायमगंज:नगर के मोहल्ला बगिया ।मंगूलाल निवासी रवि को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

 

महिला की बिगड़ी हालत, मौत पर मचा कोहराम।

कम्पिल क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी बुजुर्ग शकुंतला देवी की अचानक हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन घबरा गए। परिजन उन्हें सीएचसी लाये। जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को घर ले गए जहां बुजुर्ग महिला का शव देख परिवार कोहराम मच गया।

 

ऊंचाई से गिरकर मासूम गंभीर घायल।

क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी अनिल कुमार की 6 वर्षीय पुत्री जानवी ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गई। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

 

युवक ने पिया जहर हालत गंभीर।

कायमगंज:क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!