Breaking
1 Sep 2026, Tue

शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम 10वीं के नतीजे में नीलमणि ने टॉप किया।

संवाददाता समाचार टाउन

परिणाम रहा शत-प्रतिशत, प्रबंध समिति ने किया उत्साहवर्धन

कायमगंज:शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता का परचम लहराया है। बुधवार को घोषित हुए परिणामों में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

घोषित नतीजों के अनुसार, नीलमणि दीक्षित 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर बनी हैं। इसके अलावा ज़ैबी हुसैन 89.4% अंकों के साथ दूसरे, प्रगति वर्मा 87.5% के साथ तीसरे, आयशा खान 85.6% और श्वेत प्रताप सिंह 81% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की प्रबंधक शमोनिका अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल तिवारी और उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार ने रिजल्ट पर विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!