संवाददाता समाचार टाउन
तंबाकू कारोबार को लेकर जीएसटी विभाग की टीम ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। कायमगंज क्षेत्र लालबाग में तंबाकू व्यापारी के गोदाम पर सुरेन्द्र मोहन सिंह एडिशनल कमिश्नर (SIB) इटावा,संतोष कुमार वर्मा संयुक्त आयुक्त (SIB) इटावा के नेतृत्व में कई और टीमें बना कर कई फर्मों पर छापेमार कार्रवाई किए जाने की सूचना से तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही आसपास के व्यापारियों में भी खलबली मच गई।
जीएसटी अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद तंबाकू के स्टॉक, बिक्री से संबंधित अभिलेख, बिल-बाउचर एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की। टीम द्वारा माल और अभिलेखों का मिलान किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान गोदाम के बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जीएसटी टीम की अचानक हुई कार्रवाई की जानकारी क्षेत्र के अन्य तंबाकू व्यापारियों तक पहुंचते ही कई व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों और गोदामों को लेकर सतर्क नजर आए। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा तंबाकू कारोबार में कर संबंधी अनियमितताओं और दस्तावेजों की जांच को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी वास्तविक स्थिति और किसी तरह की अनियमितता सामने आने की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जीएसटी टीम की कार्रवाई को लेकर तंबाकू कारोबारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जब इस संबंध में संतोष कुमार वर्मा (SIB) से जानकारी कि गई तो उन्होंने बताया कि अभी कार्यवाही की जा रही है।जाँच पूरी होने पर आगे की जानकारी दे दी जाएगी।

