Breaking
16 Oct 2026, Fri

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नगर एवं क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

नगर के कटरा रहमत खां, कायमगंज, फर्रुखाबाद निवासी फैसल अफरीदी, नाजिर खान,शाबान अफरीदी,हसीन खान की ओर से सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि यह मुबारक दिन इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है।

उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की कि इस मुबारक मौके के सदके सभी के घरों में खुशहाली, बरकत और अमन कायम रहे तथा नगर एवं क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द हमेशा बना रहे।

सभी नगर एवं क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!