Breaking
17 Oct 2026, Sat

गन्ना विकास परिषद परिसर में आयोजित गन्ना कृषक गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की दी जानकारी।

संवाददाता समाचार टाउन

-सुरक्षा बीमा, पेंशन, फॉर्मर रजिस्ट्री व गन्ना सट्टा समेत विभिन्न योजनाओं पर किया गया जागरूक

कायमगंज/फर्रुखाबाद:गन्ना विकास परिषद परिसर में आयोजित एक दिवसीय गन्ना कृषक गोष्ठी में किसानों और उनके परिजनों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सुरक्षा बीमा और पेंशन योजना में पात्र किसानों का नामांकन भी कराया गया।

गन्ना विकास परिषद में 10 बजे से शाम पांच बजे तक एक दिवसीय गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों एवं उनके परिजनों को सुरक्षा बीमा, पेंशन योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री, उर्वरक एवं कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, गन्ना सट्टा, नए एवं वारिस सदस्यता, खाद वितरण सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र गन्ना कृषकों का सुरक्षा बीमा और पेंशन योजना में नामांकन भी कराया गया। अधिकारियों ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। गोष्ठी में गन्ना पर्यवेक्षक शिवनरेश, सत्येंद्र सिंह, अनिल मौर्य, रामचंद्र कुशवाह, विनोद कटियार, राजेंद्र बाबू, जितेंद्र सिंह यादव, लेखा लिपिक जसकरन बाथम, कायमगंज चीनी मिल के प्रभारी मुख्य गन्ना अधिकारी प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रामचंद्र यादव, बैंकिंग प्रतिनिधि रेहान खा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!