Breaking
2 Jun 2026, Tue

कायमगंज क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

किशोरी को लगा करंट हालत गंभीर।

कायमगंज:नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी मेहंदी हसन की 16 वर्षीय पुत्री रुकैया को घर पर जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत हो गई। यह देख परिजनों के हाथ पाव फूल गए। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।

हादसों में चार घायल, एक ही हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी ज अली का 3 वर्षीय पुत्र हसनैन, कम्पिल क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी दुर्वेश, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी पवन व ग्रंद घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हसनैन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

दो लोगों ने पिया जहर दोनों की हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग-अलग स्थानो पर तराई क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा व क्षेत्र के गांव निवासी किशोर ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। दोनों के परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!