Breaking
16 Jul 2026, Thu

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिला मचा कोहराम।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर से सटे कुवेरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय खुशनुमा का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में पंखे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच की तो मृतका शव फांसी पर लटका था और पैर जमीन से छू रहे थे।बेटी की मौत की जानकारी पर नवाबगंज के बरतल के सलेमपुर गांव से मायके वाले मौके पर पहुंचे।

फोटो परिचय घर के बाहर लगी आस पास के लोग की भीड़

जहां शव देख बिलख पड़े। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी, जिस पर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को उतारा गया और साक्ष्य जुटाए। घर पर मौजूद मृतका की सास गुड्डी ने बताया उसकी बहु तीन दिन बाद कही से गुरुवार को घर आई थी। उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक मृतका की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसके 6 वर्षीय पुत्री जिकरा, 4 वर्षीय पुत्री इलम और एक साल का बेटा जेन है। घटना के बाद पति जावेद गायब हो गया।

फोटो परिचय घटना स्थल पर मृतक की मां से जानकारी करते कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को मृतका के ससुरालीजन कोतवाली आए थे। उन्होंने उसके कहीं चले जाने की जानकारी दी थी। गुरुवार को मृतका अपनी मां, पिता और भाई के साथ कोतवाली आई थी। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर घर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!