Breaking
17 Apr 2026, Fri

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की तस्वीर, ब्लॉक में हुआ सम्मेलन।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कदम है।

फोटो परिचय सम्मेलन में मौजूद महिलाएं

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का जो मार्ग प्रशस्त हुआ है, वह देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम की संयोजक विधानसभा एवं ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान। सुनीता सचान ने नारी शक्ति के एकजुट होने पर बल दिया। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रश्मि दुबे, उर्मिला राजपूत, आरती कश्यप, प्रगति तिवारी और सुषमा शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि महिलाओं के शिक्षित और सशक्त होने से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। सम्मेलन में ब्लॉक परिसर के आसपास की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!